कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
नक्सलियों ने एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर में की आगजनी लगाए बैनर पोस्टर

टॉवर में आग लगाने के बाद लगाए बेनर-पोस्टर
नक्सलियों ने एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर में की आगजनी लगाए बैनर पोस्टर
कोंडागांव28 मार्च 2024- जिला मुख्यालय कोंडागांव से करीब 35 किलोमीटर दूर व थाना बयानार से 3 किलोमीटर के दायरे में बसे ग्राम केजंग में नक्सलियों ने बुधवार की रात मचाया उत्पाद। एक निजी कम्पनी के मोबाईल टावर को किया आग के हवाले इलाके में डर का माहौल। नक्सलियों ने आग जनी करने के साथ ही बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। जिसमें सूरजकुंड कगार ऑपरेशन को हटाने की मांग की है।
वही बैनर में ब्राह्मणी हिंदुत्व फासीवादी देश में हिंदू राज्य, निर्माण करने वाली भाजपा,आरएसएस से देश को खतरा का लेख करते हुए पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा लेख किया गया हैं।



