Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

भाई ने की भाई की हत्या,इंसानियत को शर्मसार कर खौफनाक वरदात को दिया अंजाम

जमीन विवाद को लेकर किया बडे भाई की हत्या

केशकाल पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

केशकाल/कोंडागांव 24 मार्च 2024–थाना केशकाल क्षेत्र के ग्राम डुमरपदर मैनपुर के प्रार्थीया पांचोबाई यादव पति शिवप्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 22.03.2024 के करीब शाम 05.00 बजे आरोपी देवर शिवराज यादव घर आकर प्रार्थिया पांचो बाई को तुम मेरी पत्नी राजोबाई यादव को सिखा पढ़ा कर उसके मायके भगाई हो एवं जिस जमीन पर पानी नही आता फसल करने मुझे दिए हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर रहा था। गाली गलौच को सुनकर प्रार्थिया का पति शिवप्रसाद यादव पास आकर तुम मेरे पत्नी को क्यों गाली-गलौज कर रहे हो कहने पर आरोपी शिवराज यादव एकाएक आवेश में आकर पास ईटा से मृत शिव प्रसाद के सिर में मार कर एवं घर में रखे कुल्हाड़ी से बाए हाथ कंधा के पास मारकर चोट पहुंचाया है आहत शिवप्रसाद को गंभीर चोट आने से डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था जिसका ईलाज के दौरान आरोपी द्वारा पहुंचायी गयी गंभीर चोट की वजह से फौत हो गया। जिस पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 45/2024 धारा 294, 323, 506, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशन प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डांडे के मार्ग दर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी के छिपने के संभावित स्थानो पर पता तलाश किया गया जो कि आरोपी भागने के फिराक में था जिसे गांव वालो की मदद से गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया जिसमें बताया कि उसे खेती हेतु ऐसी जमीन दिए है जिस पर पानी नही रूकता है खेती अच्छी से नही होता जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई को टंगिया से मार दिया जिससे शिवप्रसाद यादव की मृत्यु हो गई घटना में प्रयुक्त ईट एवं कुल्हाडी को जप्त कर लिया गया है आरोपी शिवराज यादव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 24/03/2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर, उप निरीक्षक शोभित राम साहू स.उ.नि. शंकर लाल ध्रुव, प्रआर. संजय बिसेन, आर. फलेश्वर सिन्हा एवं थान स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Vidio

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles