Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

शक्ति वंदन अभियान के तहत जिले की महिलाओं वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुना

जिले के 08 स्थानों पर शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोण्डागांव, 06 मार्च 2024–शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से देश की मातृशक्ति को अवगत कराने शक्ति वंदन अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूरे देश की महिलाओं को सम्बोधित किया। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, हर घर नल योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। जिले में 08 स्थानों में शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, हितग्राही महिलाओं ने हिस्सा लिया। माकड़ी के मंडी प्रांगण में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की दीदियां, स्वच्छता दीदियां, शासन की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं। इस इस अवसर पर जनप्रतिनिधि दीपेश अरोरा ने कहा कि महिलाओं की सुविधा हेतु शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं और इन योजनाओं का लाभ लेकर माताएं-बहनें सशक्त हो रहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर घर में शौचालय, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, आर्थिक मजबूती हेतु लखपति दीदी योजना, महतारी वंदन योजना एवं बिहान अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ रोजगार प्रदान किया जा रहा है। शक्ति वंदन कार्यक्रम विकासखण्ड बड़ेराजपुर में विश्रामपुरी मिनी स्टेडियम, विकासखण्ड कोण्डागांव में बड़ेकनेरा, सातगांव, गोलावंड, विकासखण्ड माकड़ी में माकड़ी एवं हीरापुर तथा विकासखण्ड फरसगांव में हाॅस्पिटल ग्राउंड एवं बड़ेडोंगर में आयोजित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles