Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को कलेक्टर और एसपी द्वारा किया गया सम्मानित

अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को कलेक्टर और एसपी द्वारा किया गया सम्मानित

कोंडागांव, 4 मार्च 2024--अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के आसपास के युवाओं को भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराएं और उन्हें भी देश सेवा के लिए प्र्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का हित ही सैनिक का कत्र्तव्य है तथा वे युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर यह कार्य करें, जिससे दूसरे युवाओं का भविष्य भी उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर आपके साथ है तथा प्रशिक्षण को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने बड़ी संख्या मंे जिले के युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन होने पर गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव के संयोजक श्री सुब्रत शाहा, अध्यक्ष श्री सूरज यादव, कोषाध्य श्री सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles