Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

03 मार्च को चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान*

03 मार्च को चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान

कोण्डागांव, 20 फरवरी 2024–जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च को कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रूद्र कश्यप द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियो अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है। जिसमें 0 से 5 वर्षीय सभी बच्चों को पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाया जाना है। जिसके प्रथम दिवस में बुथ के द्वारा तथा अन्य दो दिवस 04 एवं 05 मार्च में गृह भेंट कर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाना है। इसके लिए जिले में पल्स पोलियो पिलाये जाने हेतु 74110 बच्चों को लक्षित किया गया है।
इस अभियान हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर द्वारा सभी विभागों से समन्वयक कर शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचो, वार्ड पंच, स्वयं सेवी संगठनों, नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित कर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्राप्त करने हेतु कहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिको से अपील की गयी है कि सभी 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को 03 मार्च को पल्स पोलियो बुथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles