Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

दिनांक 09.03.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स को दिया गया निर्देश

दिनांक 09.03.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स को दिया गया निर्देश

कोंडागांव,14/02/2024–आज दिनांक 14 फरवरी 2024 को माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं श्रीमती अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा जिला कोण्डागांव एवं जिला नारायणपुर के समस्त थाना में पदस्त पैरालीगल वालिंटियर्स एवं समस्त लीगल एड क्लीनिक, प्रबंध कार्यालय में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिवसीय कार्यशाला/बैठक रखा गया। जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय के द्वारा नेशनल लोक अदालत न्यायालया में लंबित मामलो , विद्युत कर, नगरपालिक का जल कर, मकान कर, अन्य कर एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी राजिनामा के माध्यम से निराकरण करने से आमजनों को मिलने वाले लाभ को बताते हुए आगामी दिनांक 09.03.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय के द्वारा भी माननीय नालसा एवं सालसा के समस्त योजनाआें से आमजनों को लाभ दिलाने में मदद करते हुए उन योजनाआें का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। ताकि कोर्इ भी व्यक्ति न्याय पाने से वंछित ना रहे। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोंडागांव चीफ श्री रजनीश कुमार दुबे, डिप्टी श्री दिनेश ध्रुव, असिस्टेंट शिवराम मरकाम एवं समस्त परलीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे l

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles