WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

DGP अशोक जुनेजा पहुंचे टेकलगुड़ेम कैम्प.. सुकमा ।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

सुकमा 31/01/2024–पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, अतिरिक्त महानिदेशक सीआरपीएफ मध्य जोन अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं महानिरीक्षक सीआरपीएफ साकेत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा 31 जनवरी 2024 को जिला सुकमा के टेकलगुड़ेम कैम्प पहुंचे एवं जवानों से रूबरू हुए। कैम्प में अभियान में शामिल जवानों से परस्पर बातचीत करने पर यह पता चला कि नक्सलियों के बटालियन नं. 01 के द्वारा जवानों को भारी नुकसान पहुँचाना की नियत से दिनांक 30 जनवरी 2024 को हमला किया गया था। जवानों की बहादुरी, सूझबूझ एवं समझदारी से करीबन 04 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में 07-08 माओवादियों को मारे जाने एवं करीबन 15-16 माओवादियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई। मुठभेड़ में शामिल व नवीन कैम्प टेकलगुड़ेम में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वरिष्ठ अधिाकारियों द्वारा हौसला अफजाई किया गया। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। उक्त घटना के पश्चात् भी पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर समर्पित होकर जनहित में कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है की दिनांक 30 जनवरी 2024 को जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा अंतर्गत ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने हेतु दिनांक 30 जनवरी, 2024 को नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन कैम्प टेकलगुड़ेम स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में संयुक्त पुलिस बल जिसमें कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी द्वारा सर्चिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा भी माओवादी की फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया, जिससे सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी सघन जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। 30 जनवरी 2024 को जिला सुकमा के नक्सल घटना में शहीद हुये जवानों को जिला बस्तर के कोबरा कैम्प करनपुर में आयोजित सलामी, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, अतिरिक्त महानिदेशक सीआरपीएफ अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक सीआरपीएफ साकेत कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सलामी दी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles