ढ़ाई साल पहले तेन्दुओ की खाल बिक्री करते हुये फरार मुख्य आरोपी गिरफतार।
पूर्व में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया था न्यायिक रिमाण्ड पर।
फरसगांव/कोंडागांव 30/01/2024– दिनांक 29.10.2021 को मुखबीर से मोटर सायलक हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG27A1596 में दो व्यक्ति पीले रंग की बोरी में से तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए बडेडोगर मोड एन.एच.30 फरसगांव के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था जिसे पुलिस स्टाफ बडेडांगर चौक एन.एच. 30 फरसगांव पहुंचे तो मोटरसाइकिल क्रमांक CG27A1596 में बैठें दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर बोरी लेकर जंगल की ओर भागने लगे पुलिस स्टाफ द्वारा दौडाकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति फरार हो गया मौके पर एक व्यक्ति जिसका नाम सुरूज लाल नेताम पिता दुवारूराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिलाटी नयापारा थाना धनोरा जिला कोण्डागांव को पकडा गया जिसके कब्जे से वन्य प्राणी तेंदुआ जैसे जानवर का खाल रखना पाया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद वन्य प्राणी तेंदुआ जैसे जानवर की खाल व एक नीले रंग की हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG27A1596 को वजह सबूत में गवाहो के समक्ष विधिवत् जप्त कर पुलिस ने कब्जा लेकर अपराध क्रमांक 115/2021 धारा 09,39 (ख), 51,52 वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधि. 1972, व 03 लोक. सपत्तिं का नुकसान. निवा०. अधि. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरन प्रकरण में पूर्व में (1) आरोपी सुरूज लाल उर्फ सुरजु नेताम पिता दुवारू नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी सिलाटी थाना धनोरा को (2) अमित राम नेताम पिता सोनाराम नेताम उम्र 32 वर्ष निवासी पावारस थाना केशकाल (3) नाथुराम सोरी पिता रूपसिंह सोरी उम्र 20 वर्ष निवासी बांसकोट हरदीपारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। प्रकरण मे संलिप्त मुख्य आरोपी हेमलाल नाग पिता स्व. गोविन्द सिंह नाग उम्र 32 वर्ष जाति गोड़ निवासी बडे ओड़ागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागांव छ.ग. ने विगत ढ़ाई साल से फरार था। प्रकरण ढाई साल पुराना था। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदेवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में आरोपी हेमलाल नाग को उसके गाव बड़ेओड़ागांव क्षेत्र से हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को जुर्म कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात् आरोपी को दिनांक 29.01.204 को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, प्र. आर. सलीम तिग्गा, आरक्षक धनीराम सलाम, आरक्षक प्रेमलाल मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।











