WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विशेष ग्राम सभाओं द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में दी जाए जानकारी- कलेक्टर

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विशेष ग्राम सभाओं द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में दी जाए जानकारी- कलेक्टर

कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोंडागांव 23 जनवरी 2024– मंगलवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने शहर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग में लाइटों तथा सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता में बल देते हुए इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सुधार हेतु निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने कैट आई, रिफ्लेक्टर, डेलिनेटर तथा डिवाइडरों के कोनों पर क्रैश बैरियर लगाने को कहा। जिला मुख्यालय में डिवाइडर पर लगाए गए पौधों पर लगातार पानी डालने तथा शहर में धूल ना उड़े इसके लिए सड़क के दोनों ओर जमीं धूल को साफ करवाने एवं नियमित रूप से पानी डालने को कहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैट आई की कमी एवं कुछ कैट आई के खराब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए तुरंत सभी खराब कैट आई का सुधार करने तथा सभी आवश्यकता वाले स्थालों पर रोप बैरियर, डेलिनेटर तथा ब्लिंकर लगाने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवारा पशुओं को सड़कों से दूर रखने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत के माध्यम से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने हेतु निर्देशित किया। लोगों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में जागरूक करने हेतु कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के माध्यम से लोगों को शिविर लगाकर सूचित करने तथा आगामी ग्राम सभा में ट्रैफिक नियमों कि ग्रामीणों को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी एजेंसियों एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को संयुक्त रूप से सड़कों का निरीक्षण कर आपसी समन्वयं द्वारा सड़कों को सुरक्षित बनाने तथा दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीएफओ एन गुरुनाथन, रमेश जांगड़े, अपर कलेक्टर चित्रकान्त चार्ली ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles