WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सजगता के साथ करें कार्य

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सजगता के साथ करें कार्य
कलेक्टर श्री दुदावत ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

कोण्डागांव, 17 जनवरी 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दीपोत्सव, 22 जनवरी की विभिन्न कार्यक्रम, मुख्यमंत्री का संभावित प्रवास और अन्य मंत्रियों का जिले में प्रवास सहित लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में मंगलवार को आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी के आगमन की व्यवस्था, 22 जनवरी को विभिन्न आयोजन में बाइक रैली, भव्य शोभा यात्रा, मंदिरों में भीड़, रामायण मंडली का कार्यक्रम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत निगरानीशुदा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के साथ ही सूचना संकलन पर अधिक जोर देने को कहा। उन्होंने अप्रत्याशित घटनाओं के लिए हमेशा तैयार रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी मैदानी अधिकारी आयोजकों से सतत संपर्क कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मापदंडों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एएसपी डीआर पोर्ते सहित सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles