Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

धान का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक और एक पिकअप जब्त*

धान में 170 क्विंटल और पिकअप में 24 क्विंटल धान बरामद*

धान का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक और एक पिकअप जब्त*
*धान में 170 क्विंटल और पिकअप में 24 क्विंटल धान बरामद*

कोण्डागांव, 14 जनवरी 2024–समर्थम मूल्य पर धान खरीदी कार्यक्रम का लाभ वास्तविक किसानों को प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के नेतृत्व में धान के अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कोंडागांव जिले में धान का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। धान के अवैध परिवहन को रोकने की कार्यवाही में माकड़ी के तहसीलदार मनोज रावटे द्वारा 24 क्विंटल धान से भरी एक पिकअप को शनिवार को सुबह माकड़ी तहसील के हीरापुर सिवनी मुख्यमार्ग में पकड़ा गया, वहीं कोंडागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम द्वारा देर रात को 170 क्विंटल धान से भरी एक ट्रक को डोंगरीगुड़ा-उमरकोट मुख्यमार्ग में पकड़ा गया। इस मामले में 60 कट्टे में भरे 24 क्विंटल धान के साथ पिकअप क्रमांक सीजी 17 केके 1742 को अनंतपुर थाना और 400 कट्टे में भरे 170 क्विंटल धान सहित ट्रक क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को कोंडागांव थाना के सुपुर्द किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles