WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

तिल्दा के अग्रवाल आयल एक्सट्रैक्शन में आदिवासी बालिका की मौत,

बाल श्रमिको से लिया जा रहा था फैक्ट्री में कार्य, - मामले को दबाने में लगा प्रबंधन,

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

तिल्दा के अग्रवाल आयल एक्सट्रैक्शन में आदिवासी बालिका की मौत,
– बाल श्रमिको से लिया जा रहा था फैक्ट्री में कार्य,
– मामले को दबाने में लगा प्रबंधन,

मृत बालिका जानकी
मृत बालिका जानकी की माता

रायपुर/कोंडागांव–अग्रवाल ऑयल एक्सट्रैक्शन प्राइवेट लिमिटेड तिल्दा में कार्य करने गई कोंडागांव जिले की एक आदिवासी बालिका की करंट से मौत की घटना उस समय सामने आई जब मृत बालिका जानकी मंडावी उम्र लगभग 16 वर्ष पिता टोरका मंडावी का शव लेकर एंबुलेंस गृह ग्राम मथनीबेडा पंचायत वन शिरसी जिला कोंडागांव पहुंची, सप्ताह भर पहले ही घर से मजदूरी करने निकली बालिका का शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया, बालिका की असामयिक मौत की घटना से परिजनों के साथ ही पूरे गांव स्तब्ध है वहीं बताया जा रहा घटना के बाद अब प्रबंधन स्वजनों का मुंह बंद करा मामले को दबाने में लगा है।

मृत बालिका जानकी के पिता।

स्वजनों के मुताबिक मृत बालिका सहित गांव के आठ लोग ग्राम तिल्दा स्थित अग्रवाल आइल एक्सट्रैक्शन लिमिटेड में मजदूरी करने तकरीबन सप्ताह भर पहले गए थे, उसमें से कुछ लोग 16-17 साल के थे, दिनांक 25 दिसंबर की दोपहर को अचानक जानकी मंडावी बिजली करंट की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गई, आन्न फानन में फैक्ट्री संचालक व साथि श्रमिकों ने कालडा बर्न एंड प्लास्टिक यूनिट रायपुर लेकर पहुंचे, उपचार के बाद 29 दिसंबर को बालिका ने अस्पताल में दम तोड़ा, मौत के बाद बालिका के शव को एंबुलेंस में लेकर सभी साथी श्रमिक गांव पहुंचे,

बाल श्रमिको पर नहीं रोक,
बाल श्रमिको पर रोक का सरकारी आदेश महज कागजों तक सीमित है,विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संस्थाओं का नियमित निरीक्षण नहीं करने से राज्य में संचालित कई बड़ी फैक्ट्रियां बाल श्रमिकों से कार्य करवा रहे है।तिल्दा की जिस फैक्ट्री में जानकी मंडावी नामक 16 वर्षीय बालिका की मौत हुई उसी फैक्ट्री में 15 -16 साल के अन्य श्रमिक भी कार्य करने गए थे। जो हादसे के बाद वापस गांव लौटे।

संचालकों की मनमानी का शिकार हो रहे श्रमिक,
रोजगार के अभाव में जिले से श्रमिकों का पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा,रोजगार की आस लेकर पलायन करने वालों में अधिकतर अशिक्षित आदिवासी और बाल श्रमिक भी शामिल है,बाल श्रम पर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी फैक्ट्रियां भी बाल श्रमिकों से कार्य ले रहे।श्रमिकों की नियुक्ति के दौरान उनके दस्तावेजों की बिना जांच किए बड़ी फैक्ट्रियां भी बाल श्रमिकों तक को काम पर रख लेते हैं और बीमा कवर तक नहीं देते,हादसे में किसी की मौत होने पर भी श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता और अशिक्षित लोग भाग्य का फैसला मान बैठते है।

वर्शन
अमित अग्रवाल, एमडी अग्रवाल ऑयल एक्सट्रक्शन लिमिटेड तिल्दा ने बालिका की मौत के मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार किया और मानवता के नाते उपचार कराने की बात कही।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles