Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशराजनीति

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़ेकनेरा में शिविर सम्पन्न

कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी हुई शामिल

  1. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़ेकनेरा में शिविर संपन्न, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी हुई शामिल

कोंडागांव–विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में जागरूकता कार्यक्रम का विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी का जोरदार‌ जनप्रधिनियो ने एवं महिलाओं ने स्रवागत कर ढोल नगाड़े एवं‌डीजे सहित आतिशबाज़ी भी की गई । वहीं इस कार्यक्रम केअध्यक्षता बसंती कश्यप सरपंच बड़ेकनेरा , विशिष्ट अतिथि बालसिग बघेल जिला पंचायत सदस्य कोण्डागांव, सुरेश देवांगन जनपद पंचायत सदस्य कोण्डागांव दीपेश अरोरा भाजपा जिलाध्यक्ष कोण्डागांव, उपसरपंच प्रकाश चुरगिया गणेश मानिकपुरी राजूराम भण्डारी , चर्तुभुज बघेल आनंद पवार फुलचंद‌पटैल ,केशव पटेल धर्नुजय कश्यप डालचंद कौशिक‌ पदम बघेल सोहन कश्यप विजय बघेल अशोक नेताम नारायण कश्यप, अर्जुन कोर्राम , पुष्पा कश्यप दुर्गा मानिकपुरी सहित बहुत‌जन प्रतिनिधि एवं‌सभी विभाग के पदाधिकारियों सहित कर्मचारी शामिल हुए।

बड़ेकनेरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कृषि विभाग समेत विभिन्न शासकीय विभाग के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को उनके आवश्यकता अनुसार योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने मंच से कहा कि, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़ेबेंदरी गांव पहुंची है, यहां लोगों में अत्यंत उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर लोग अपनी पात्रतानुसार आवश्यक योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। सभी लोगों तक आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धि विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यहां किसानी के लिए ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। कृषि के लिए आधुनिक उपकरणों के उपयोग से युवाओं में कृषि के प्रति रुचि जागृत होगी वहीं इसकी लागत में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles