WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़ेबेंदरी में शिविर सम्पन्न

कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी हुई शामिल

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
  1. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़ेबेंदरी में शिविर संपन्न, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी हुई शामिल

कोंडागांव—विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी मौजूद रहीं। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सदस्य सुरेश देवांगन, बड़ेबेंदरी सरपंच संजय उइके, उपसरपंच भावसिंह भारद्वाज आदि गण मौजूद रहे।

बड़ेबेंदरी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कृषि विभाग समेत विभिन्न शासकीय विभाग के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को उनके आवश्यकता अनुसार योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने मंच से कहा कि, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़ेबेंदरी गांव पहुंची है, यहां लोगों में अत्यंत उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर लोग अपनी पात्रतानुसार आवश्यक योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। सभी लोगों तक आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धि विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यहां किसानी के लिए ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। कृषि के लिए आधुनिक उपकरणों के उपयोग से युवाओं में कृषि के प्रति रुचि जागृत होगी वहीं इसकी लागत में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles