Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री आवास तथा जनमन योजना हेतु हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण के लिए विशेष ग्राम सभा 3 से 5 जनवरी तक*

*प्रधानमंत्री आवास तथा जनमन योजना हेतु हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण के लिए विशेष ग्राम सभा 3 से 5 जनवरी तक*
कोंडागांव, 30 दिसंबर 2023—प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत आवास प्लस सूची में शामिल परिवारों में से ही संबंधित हितग्राहियों की पात्रता परीक्षण के लिए 3 से 5 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत प्राप्त सर्वे डाटा अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के चिन्हांकित परिवारों की पात्रता परीक्षण भी की जाएगी।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस अवधि में विशेष ग्राम सभा के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत लंबित 18 लाख आवास स्वीकृति हेतु मंत्री मंडल की प्रथम बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार हितग्राहियों की सूची तत्काल तैयार करते हुए आवास स्वीकृति का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने आवास प्लस सूची के हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण के साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अन्तर्गत चल रहे प्रदेशव्यापी विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के सर्वेक्षण डाटा अनुसार हितग्राहियों का पात्रता परीक्षण करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles