Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

विभिन्न वार्डो, उद्यानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में की जा रही साफ-सफाई

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम
विभिन्न वार्डो, उद्यानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में की जा रही साफ-सफाई
कोंडागांव, 13 दिसंबर 2023/ केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को कोंडागांव जिले में विभिन्न स्थानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कोंडागांव जिले में स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम पंचायतों में चलाए गए स्वच्छता अभियान में, सार्वजनिक स्थान, उद्यान और जलस्त्रोतों  के आसपास साफ-सफाई का कार्य किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान करने वाले स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता से न केवल सुंदरता बढ़ती है, बल्कि बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जाता है तथा विकसित कोंडागांव के लिए आम नागरिकों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कोंडागांव जिले के स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles