Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

नव पदस्थ मुख्यमंत्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का पंचायतों में किया गया सीधा प्रसारण

नगरीय निकायों में भी सीधा प्रसारण

नवपदस्थ मुख्यमंत्री श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का कोंडागांव जिले के नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में किया गया सीधा प्रसारण
शपथग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण को देखने उत्साह के साथ पहुंचे जिले के नागरिक
  • कोण्डागांव, 13 दिसम्बर 2023/ बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में नवपदस्थ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोण्डागांव जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में किया गया। कोंडागांव  के बड़े कनेरा मार्ग स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम एवं सामुदायिक भवन के साथ ही सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के शपथ ग्रहण को लेकर पूरे जिले में उत्सुकता देखी गई और बड़ी संख्या में लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। शपथ ग्रहण समारोह के इस सीधे प्रसारण के अवसर पर ऑडिटोरियम में जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर चित्रकान्त चार्ली ठाकुर, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री हेमंत भगत, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक श्री शांतनु शुक्ला, नगर पालिका से दिनेश डे सहित अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। नगर पालिका के सामुदायिक भवन में स्थानीय नागरिकों के साथ तहसीलदार विजय मिश्रा, नगरपालिका सीएमओ भूपेंद्र वाडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles