Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

*नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जनजागरूकता का दिया गया संदेश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 जून 2026*

ग्राम मसोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में सभी ने नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता संदेश दिया गया तथा युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ‘नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान‘ विषय पर जिले में सामुदायिक शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली, योग सत्र तथा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, सरपंच श्रीमती सुकली बाई मरकाम, श्री बंटी नाग सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles