*सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 21 अप्रैल 2026*
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए।
विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए।
नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



