Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंतर विश्वविद्यालयीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 10 मार्च 2026*

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को अंतर विश्वविद्यालयीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के विद्यार्थियों ने अंतर विश्वविद्यालयीन (पूर्व जोन/दक्षिण पूर्व जोन) खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में शतरंज में विपुल वासनिकर, फुटबॉल में हिमांशु उसेंडी और राजेश कोर्राम, कबड्डी में देवंतीन नेताम, बास्केटबॉल में सुशांत नेताम, मोना दुग्गा और चांदनी कोर्राम, टेबल टेनिस में परमीन नाग और अंशु तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं तीरंदाजी के राष्ट्रीय खेल में सुशीला नेताम ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया तथा क्रीड़ा अधिकारी श्री एच.आर. यदु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles