*भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन को लेकर की बैठक*

*छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव 7 मार्च 2026*
कोंडागांव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन को लेकर भाजपा ने जिले में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की अहम बैठक की। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम ने सम्मेलन की रूपरेखा और आयोजन संबंधी निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि यह सम्मेलन जिले के 12 मंडलों में 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि यह कार्यक्रम 20 दिन में पूर्ण किया जाए और प्रत्येक मंडल में इसकी सफलता सुनिश्चित की जाए।
भाजपा का उद्देश्य इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान भाजपा महामंत्री अनिल, अग्रवाल, विजय पोया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष, नरपति पटेल , उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र सुराना, संतोष कटारिया, आकाश मेहता सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।



