Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

*गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 05 फरवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखण्डों में निर्माणाधीन कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत कलेक्टर ने केशकाल मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष कटाई के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यकता अनुसार यातायात को डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त केशकाल में प्रस्तावित सुव्यवस्थित लाइब्रेरी निर्माण हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, एनएच के अधिकारी श्री प्रज्ञानंद, तहसीलदार श्री गणेश सिदार एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा उपस्थित रहे।

*फरसगांव में धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण*

कलेक्टर ने फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का भी निरीक्षण किया और इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने फरसगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर खरीदे गए धान की गुणवत्ता एवं वजन की जांच की। इस दौरान उन्होंने पीवी के अनुसार शेष धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंजोड़ा में महतारी सदन भवन के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम फरसगांव श्री अश्वन पुसाम, तहसीलदार श्री जय नाग, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेन्द्र नेताम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles