*जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कोण्डागांव एवं परिवार न्यायालय कोण्डागांव में ध्वजारोहण किया गया*

*छत्तीसगढ़ आजत, कोंडागांव 26 जनवरी 2026*
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती किरण चतुर्वेदी एवं प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद द्वारा जिला न्यायालय एवं परिवार न्यायालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद समस्त न्यायाधीशगण के द्वारा उपस्थित समस्त अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा न्यायाधीशगणों द्वारा कहा की यह दिन हमारे संविधान के लागू होने और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का प्रतिक संविधान के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का पालन करने का आहान किया।
उक्त कार्यक्रम में सांसकृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिसमें देशभक्ति गीत और स्लोगन शामिल थे।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो कोण्डागांव श्रीमती यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती रीमा लकड़ा एवं जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के समस्त अधिवक्तागण / न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



