Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा को मिली प्राथमिकता ‘नियद नेल्लानार’ अभियान से बदल रही है अंदरूनी इलाकों की तस्वीर*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 20 जनवरी 2026*

नियद नेल्लानार’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा अंडरूनी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों का भविष्य बंदूक की छाया में नहीं, बल्कि किताबों की रोशनी में गढ़ा जाए।
जहां कभी शिक्षकों का पहुंचना भी जोखिम भरा माना जाता था, आज वहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं और बच्चों की उपस्थिति में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ते भरोसे और जागरूकता को दर्शाता है।
पूजा-अर्चना के साथ पक्के स्कूल भवन का शुभारंभ
पहली बार पक्के स्कूल भवन का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। ग्रामीणों ने इसे केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि नक्सली आतंक से मुक्त भविष्य की नींव बताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके बच्चे भय के वातावरण में नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा के माहौल में शिक्षा ग्रहण करेंगे।
‘नियद नेल्लानार’ अभियान के अंतर्गत अंडरूनी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ा
उसूर विकासखंड के अति अंडरूनी गांव जीड़पल्ली में निर्मित यह विद्यालय भवन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि यह इलाका अब नक्सली आतंक, असुरक्षा और भय से बाहर निकलकर शांति और विकास की नई कहानी लिख रहा है।
वर्षों तक गोलियों और धमाकों के डर के साए में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही, लेकिन आज उसी धरती पर पक्के स्कूल भवन से बच्चों की ‘क, ख, ग’ की गूंज सुनाई दे रही है। करीब दो दशकों तक नक्सली हिंसा और दुर्गमता के कारण शिक्षा से वंचित रहे इस क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा का पुनः संचालन और नए विद्यालय भवन का निर्माण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।
जहां पहले झोपड़ी में अस्थायी स्कूल संचालित होता था, वहीं अब एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्थायी शैक्षणिक परिसर खड़ा है, जो आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद बन चुका है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles