Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के बाद सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, NH-63 जाम*

*छत्तीसगढ़ आज तक , बीजापुर , 18 जनवरी 2026*

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित चटनपारा इलाके में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण बताते हुए करीब 100 से अधिक मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। कार्रवाई से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
रविवार को स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे और पीड़ित ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद विधायक के साथ सैकड़ों प्रभावित ग्रामीण बीच सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया, जिससे रायपुर–हैदराबाद मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-63) पर लंबा जाम लग गया।
इस विरोध प्रदर्शन में करीब 500 से अधिक प्रभावित ग्रामीण शामिल रहे। विधायक मंडावी ने घोषणा की कि जब तक पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे सड़क पर उनके साथ धरने पर बैठेंगे।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार बेघर हो गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पक्के मकान बनाए थे और कुछ परिवार पिछले 12–13 वर्षों से यहां निवास कर रहे थे। कार्रवाई के बाद कई परिवारों को कड़ाके की ठंड में पॉलीथिन के टेंट के सहारे रात गुजारनी पड़ी।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) में पदस्थ एक जवान की पत्नी का घर भी बुलडोजर कार्रवाई में तोड़े जाने का आरोप सामने आया है। बताया गया कि जवान उस समय ड्यूटी पर था।
प्रभावित परिवारों की मुख्य मांग है कि उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के प्रयास जारी हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles