Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*यातायात जागरूकता माह के तहत गंगालूर में जुम्बा नृत्य व खेलकूद कार्यक्रम आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक , बीजापुर , 16 जनवरी 2026*

बीजापुर | यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत थाना गंगालूर द्वारा जुम्बा नृत्य एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर सकारात्मक संदेश देना रहा। जुम्बा नृत्य के माध्यम से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया गया, वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के जरिए टीम भावना एवं नियमों के पालन का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों पर भी जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों को सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाया गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
सिटी ब्यूरो बीजापुर राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles