WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*भोपालपटनम् व मद्देड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, IED और माओवादी डंप बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक , बीजापुर 16 जनवरी 2026*

बीजापुर—थाना भोपालपटनम् एवं थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों द्वारा अलग-अलग अभियानों में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने शक्तिशाली IED तथा माओवादी डंप बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से नष्ट किया।
थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली–बंदेपारा कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा श्रृंखलाबद्ध तरीके से लगाए गए 10-10 किलोग्राम के 02 कमांड IED सुरक्षा बलों ने सतर्कता के साथ बरामद किए। ये IED सड़क मार्ग पर क्रमबद्ध रूप से लगाए गए थे, जिन्हें थाना मद्देड़ पुलिस एवं बीडीएस टीम ने समय रहते खोज निकाला। इसके पश्चात बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत कोण्डापड़गु के जंगल में सर्चिंग एवं डी-माईनिंग अभियान के दौरान कैम्प कांडलापर्ती-2 से केरिपु 214 बटालियन एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने 02-02 किलोग्राम के 02 प्रेशर IED बरामद किए। इन IED को केरिपु 214 बटालियन की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।
सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए 02 सफेद ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें माओवादी रसद सामग्री संग्रहित कर रखी थी। सुरक्षा बलों ने इस माओवादी डंप को भी नष्ट कर दिया।
सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहने की बात कही गई है।

सिटी ब्यूरो बीजापुर राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles