WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में हथियारों सहित 02 इनामी माओवादी ढेर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 03 जनवरी 2026

बीजापुर जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र अंतर्गत गगनपल्ली–मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 02 इनामी माओवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से उनके शवों के साथ हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा क्षेत्र में 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान दिनांक 03/01/2025 को प्रातः लगभग 05 बजे से डीआरजी बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों माओवादी लंबे समय से सक्रिय थे और उन पर इनाम घोषित था।
मारे गए माओवादियों की शिनाख्त इस प्रकार है—
ACM हुंगा मड़काम उर्फ पंचुगा, पिता पोज्जा, निवासी ग्राम पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा। पदनाम—एसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, इनाम—₹05 लाख।
PPCM आयती मुचाकी उर्फ जोगी, पिता मुया, निवासी ग्राम पीनाचन्दा, थाना पामेड़, जिला बीजापुर। पदनाम—पीपीसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, इनाम—₹05 लाख।
बरामद हथियार एवं सामग्री—
01 एसएलआर रायफल, 01 मैगजीन व 09 राउंड
01 बारह बोर देशी कट्टा, 05 राउंड
01 स्कैनर सेट
कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू, माओवादी साहित्य एवं अन्य सामग्री
फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को माओवादी गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

सिटी ब्यूरो बीजापुर, राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles