WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों का रमन विज्ञान केंद्र, नागपुर शैक्षणिक भ्रमण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 26 दिसम्बर 2025*

दंतेवाड़ा | राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों के लिए राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के विद्यार्थियों तथा ए.वी.एन. शिक्षकों सहित कुल 33 सदस्यीय दल को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित रमन विज्ञान केंद्र एवं आसपास के प्रमुख शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोग, विज्ञान प्रदर्शन गैलरी तथा नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, तार्किक सोच को मजबूत करना तथा प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना रहा। कक्षा-कक्ष की पढ़ाई से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ी और भविष्य में विज्ञान आधारित करियर अपनाने की प्रेरणा मिली।
विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक और अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित यह पहल जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और वैज्ञानिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्री हरिश गौतम तथा सहायक परियोजना समन्वयक श्री कमल कर्मकार का विशेष योगदान रहा।

सिटी ब्यूरो, बीजापुर – राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles