Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*दंतेवाड़ा के सुदूर गांवों से देशसेवा की बुलंद उड़ान*

*छत्तीसगढ़ आज तक, बीजापुर , 24 दिसंबर2025*

दंतेवाड़ा जिले के सुदूर और अंदरूनी गांवों से निकलकर तीन युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे कठिन परिस्थितियां भी बाधा नहीं बन सकतीं। कटेकल्याण विकासखंड के ग्राम श्यामगिरी निवासी उमेश नेताम, गीदम विकासखंड के ग्राम गुटोली निवासी आनंद कुमार कश्यप और दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम मसेनार के संतुराम अतरा ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है।
तीनों अग्निवीर कल जम्मू-कश्मीर, देहरादून एवं जैसलमेर (राजस्थान) में अपनी-अपनी पोस्टिंग जॉइन करेंगे। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है।
इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन द्वारा युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया गया, परीक्षा फॉर्म भरवाने से लेकर लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराई गई। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नियमित फिटनेस प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। चयन प्रक्रिया के दौरान परिवहन सुविधा भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई।
बस्तर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में पले-बढ़े इन युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखे और उन्हें साकार कर दिखाया। युवाओं ने बताया कि जिला प्रशासन, प्रशिक्षकों और परिवार के सहयोग से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वे लक्ष्य तक पहुंच सके।
तीनों अग्निवीरों ने जिले के अन्य युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और देशसेवा की भावना के साथ हर युवा सफलता प्राप्त कर सकता है।
आज दंतेवाड़ा का युवा बदलाव की नई पहचान बन रहा है। जहां कभी भय और असुरक्षा की छवि जुड़ी थी, वहीं अब देश की वर्दी पहनकर राष्ट्र की रक्षा करने वाले युवा जिले की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन और युवाओं के संकल्प से दंतेवाड़ा निरंतर प्रगति और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सिटी ब्यूरो बीजापुर – राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles