*तोंगपाल से कोंटा तक कांग्रेस का चक्का जाम, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन*

*छत्तीसगढ़ आज तक, बीजापुर , 22 दिसंबर 2025*
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तोंगपाल से कोंटा तक NH-30 पर चक्का जाम कर दिया। जिले के अलग-अलग उपार्जन केंद्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
कांग्रेस ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर यह चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण NH-30 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोंटा SDOP, थाना प्रभारी (TI) एवं तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी।
प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद कांग्रेसियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद NH-30 पर यातायात सामान्य हो गया और आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया गया।
सिटी ब्यूरो बीजापुर, राज कश्यप



