WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: बस्तर की लोक संस्कृति की धमक बिलासपुर में गूंजने को तैयार*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*52 सदस्यीय दल रवाना*

*सांसद महेश कश्यप ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम से दिखाई हरी झंडी, युवाओं में दिखा भारी उत्साह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 22 दिसम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए बस्तर जिले का दल आज पूरे उत्साह के साथ रवाना हो गया। बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और खेल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करने वाले इस दल में कुल 52 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 32 महिला और 20 पुरुष कलाकार अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम से युवाओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, जिला पंचायत के खेल एवं युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री बनवासी मौर्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
इस दल के साथ प्रबंधक सुश्री रीठा साहू, सहायक प्रबंधक सुश्री ममता पाण्डे, सुश्री रेणु बाला और श्री योगेश साहनी भी शामिल हैं। बस्तर के ये युवा कलाकार वाद-विवाद, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड, सुआ नृत्य, लोकगीत, चित्रकला और कहानी लेखन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles