WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मुख्य अतिथि श्री वीके लकड़ा ने ली परेड की सलामी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025*

रायपुर संभाग के 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का आज गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने अद्भुत अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त नगर सैनिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजय मिश्रा एवं जिला सेनानी श्री संतोष मार्बल के कुशल नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पिछले 34 कार्य दिवसों के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम करते हुए बुनियादी प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा, जिसका प्रदर्शन आज की परेड में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यालय के सीनियर स्टाफ ऑफिसर तथा बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय सेनानी श्री वीके लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लकड़ा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नवनियुक्त सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए बस्तर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त जिला सेनानी विशेषकर श्री पीवी सितार एवं श्री मनोहर चैहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन हर्षोल्लास और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles