*सुरक्षा बलों का सतत जन–संवाद कार्यक्रम जारी — ग्रामीणों में बढ़ रहा विश्वास*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 28 नवम्बर 2025*
बीजापुर (छत्तीसगढ़), 28 नवंबर 2025।
छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के तहत बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। विकास, सुरक्षा और पारस्परिक विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिले के विभिन्न ग्रामों में जन–संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्रामीणों से सीधा संवाद — समस्याएँ सुनीं, सुझाव लिए
सुरक्षा बलों की टीमों ने गांवों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं, सुझाव प्राप्त किए और उन्हें माओवादी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया—
ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी गई।
परिवार या रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर और सम्मानजनक जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
आसपास के जंगलों, रास्तों व ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तु, स्पाइक/तार, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत निकटतम थाना/कैम्प को सूचना देने का आग्रह किया गया।
चलित थाना के माध्यम से कई ग्रामीण समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया।



