WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*महात्मागांधी वार्ड के स्कूल मैदान में न्यायालय भवन का निर्माण न करने की मांग*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

न्यायाधीष से आग्रह करने विद्यार्थी निकले न्यायालय की ओर, पुलिस प्रषासन ने रोका

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 27 नवम्बर 2025*

महात्मागांधी वार्ड कोण्डागांव में संचालित पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द स्कूल मैदान में न्यायालय भवन निर्माण नहीं करने की मांग को जिला प्रषासन द्वारा नहीं सुने जाने से परेषान विद्यार्थीगण, 27 नवम्बर को सीधे न्यायाधीष से आग्रह करने के लिए न्यायालय की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस/जिला प्रषासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बाजारपारा स्थित साप्ताहिक बाजार स्थल के समीप ही रोका और समझाईष देकर वापस विद्यालय भेज दिया।
ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय कोण्डागांव के महात्मा गांधी वार्ड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में अचानक न्यायालय भवन का निर्माण किए जाने के लिए गड्ढे खोदे जाने लगे, खेल मैदान में भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ होता देखकर विद्यार्थिगण विरोध करने लगे, मैदान में ठेकेदार के सामने विरोध करने का असर नहीं होने पर, निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग को लेकर 24 नवंबर को विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहरी गेट के सामने बैठकर अपना विरोध प्रदर्षन किया।
इस प्रदर्षन के बाद भी मैदान में निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर विद्यार्थियों ने 27 नवम्बर को पहले स्कूल मैदान में खोदे गए गड्ढ़ों को पाटकर अपना विरोध प्रकट किया फिर सीधे न्यायाधीश से निवेदन करने के विचार से रैली में सम्मिलित होकर जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव तक पहुंचकर का प्रयास किया लेकिन गांधी चौक के पास पुलिस एवं जिला प्रषासन अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा बेरिकेट लगाकर बच्चों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे रास्ते से होकर विद्यार्थीगण बाजारपारा के साप्ताहिक बाजार स्थल तक पहुंचे, जहां पर पुनः पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रोका गया। जहां काफी समझाईश के बाद विद्यार्थीगण वापस अपने विद्यालय की ओर लौटे।
पूछे जाने पर मौके पर उपस्थित एसडीएम अजय उराँव ने बताया कि कलेक्टर ने बच्चों की मुलाकात के लिए डीजे से समय लेने तथा आज से निर्माण कार्य नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
मामला अब पूरी तरह प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है, छात्रों ने बताया कि अगर काम नहीं रुका तो विरोध प्रदर्षन जारी रखा जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles