*थाना बासागुड़ा की टीम ने ग्राम नेण्ड्रा में चलित थाना एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित — जंगल में माओवादी स्मारक ध्वस्त*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बासागुड़ा/बीजापुर 26 नवम्बर 2025*
बासागुड़ा। थाना बासागुड़ा पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक साहू के नेतृत्व में ग्राम नेण्ड्रा में चलित थाना एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों के साथ हुए विस्तृत संवाद में पुलिस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी साझा करते हुए भटके युवाओं से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से माओवादी गतिविधियों व असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने तथा शांति, सुरक्षा और विकास के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की भी अपील की।
माओवादी स्मारक ध्वस्त
पुलिस बल द्वारा नेण्ड्रा के जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में माओवादी प्रभाव को कम करने और सुरक्षा माहौल मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
जिला पुलिस का संदेश
पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विश्वास बहाली, जन-जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास को बढ़ावा मिल सके।



