Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक*

*एसआईआर और धान खरीदी कार्य के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 25 नवंबर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और धान खरीदी कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उक्त कार्यों के सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
एसआईआर की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्रवार प्रगति की जानकारी ली और कम प्रगति वाले केन्द्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने गांव में एसआईआर कार्य का निरीक्षण कर प्रगति बढ़ाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में भी एसआईआर कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में टोकन व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा। साथ ही बैंकों में लंबित ऋण स्वीकृति प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने बैठक में केशकाल मार्ग मरम्मत, कोण्डागांव बायपास, एनएच रिटेनिंग वॉल, विद्युत सब स्टेशन, महतारी सदन, अटल डिजिटल सेवा केन्द्र सहित विभिन्न शासकीय भवन, पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles