WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

टोलप्लाज़ा के पास 5 लोगों की मौत,टोलप्लाज़ा प्रबंधन पर गंभीर आरोप,5 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 19 नवंबर2025*

सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर स्थित मसोरा टोल नाका के पास बीती रात हुए सड़क हादसे के बाद टोल प्लाज़ा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यदि टोल प्लाज़ा में क्रेन की सुविधा उपलब्ध होती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। इस संबंध में स्वयं टोल प्रबंधक ने भी कमी स्वीकार की है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बीच हाईवे में खराब होकर खड़ी एक ट्रक से स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह ट्रक टोल परिसर से लगे मार्ग पर ही खड़ा था। मृतकों के परिजन, बड़ेडोंगर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग तथा स्थानीय निवासी विशाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाज़ा के पास सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है और कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा टोल प्रबंधन के पास क्रेन सहित कोई भी आपातकालीन वाहन उपलब्ध नहीं है। परिजनों का कहना है कि यदि टोल प्रबंधन के पास खराब वाहन हटाने की पर्याप्त सुविधा होती, तो ट्रक को तुरंत हटाया जा सकता था। ऐसा होने पर पाँच मासूम ज़िंदगियाँ शायद बच सकती थीं। लेकिन टोल प्रशासन ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रहा।

उधर, टोल प्रबंधक आलोक पांडे ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई से कई बार क्रेन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, लेकिन अब तक सुविधा प्रदान नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि यदि क्रेन उपलब्ध होती, तो खराब ट्रक को मौके से हटाया जा सकता था और शायद यह हादसा टल सकता था।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles