Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण*

*सुचारू रूप से धान खरीदी संचालन के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 18 नवम्बर 2025*

जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने जिले के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धान बेचने आए किसानों से भी संवाद किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में धान खरीदी की तैयारी और प्रगति से अवगत कराया। प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए खरीदी की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, डनेज व्यवस्था और टोकन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने धान के बोरी को तौल कराकर वजन की जांच की और शासन द्वारा निर्धारित वजन अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्द्रतामापी यंत्र से धान की आर्द्रता को भी देखा। प्रभारी सचिव ने सभी केंद्रों में टोकन की समुचित व्यवस्था, ऑपरेटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था सहित किसानों के लिए पेयजल सहित उनके सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुचारू ढंग से धान खरीदी कार्य के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, एसडीएम श्री अजय उरांव और खाद्य अधिकारी श्री नवीन चंद्र श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles