WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पेंशनरों ने सीखा ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र’ घर बैठे जमा करना*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 10 नवम्बर 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में सोमवार को पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में सोमवार को आयोजित इस सत्र का उद्देश्य पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना था, जिससे इन वरिष्ठ नागरिकों को कोषागार या बैंक जाने की आवश्यकता न रहे।
प्रशिक्षण सत्र में लीड बैंक मैनेजर श्री जॉर्ज विल्सन तिर्की, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक श्री आनंद खत्री, पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री राम नारायण ताती, और वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी सुश्री ममता ध्रुव सहित विभिन्न आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
भारतीय स्टेट बैंक के मास्टर ट्रेनर्स और भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक श्री आनंद खत्री ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में आवश्यक और तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जीवन प्रमाण ऐप, आधार फेस आईडी ऐप, और उमंग ऐप का उपयोग करते हुए घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की पूरी विधि समझाई। यह जानकारी खासकर उन पेंशनरों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई, जिन्हें शारीरिक रूप से बैंक जाने में कठिनाई होती है। पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए, उन्हें डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अलावा पेंशन से संबंधित त्वरित सहायता और समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय स्टेट बैंक में नियुक्त नोडल अधिकारी का संपर्क नंबर भी पेंशनर संघ के पदाधिकारियों और उपस्थित पेंशनरों के साथ साझा किया गया। इस दौरान लर्निंग वीडियो और पीपीटी भी उपस्थित पेंशनरों के साथ साझा किए गए, जिससे वे बाद में भी इस प्रक्रिया को आसानी से दोहरा सकें और डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने में आत्मनिर्भर बन सकें।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles