Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर ओलंपिक 2025 विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह*

*दरभा, तोकापाल, जगदलपुर ब्लॉक में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन*

*बकावंड, लोहंडीगुड़ा, बास्तानार विकासखंड में आज हुआ प्रारम्भ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025*

बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में दरभा, तोकापाल और जगदलपुर विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ, वहीं बकावंड, लोहांडीगुडा और बस्तानार विकासखंडों में आज से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
खेल मैदानों में ग्रामीण खिलाड़ियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं दो वर्गों जूनियर और सीनियर ग्रुप में जोन आधार पर आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक वर्ग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा।समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के सीईओ, खेल अधिकारियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में खेलों का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाने के लिए खेल मैदानों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।बस्तर ओलंपिक का यह चरण न केवल ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में विकासखंडों के विजेताओं के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles