WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने लोहण्डीगुड़ा तहसील के टाकरागुड़ा में गिरदावरी सत्यापन का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025*

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने शनिवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत टाकरागुड़ा में राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले द्वारा किए जा रहे खरीफ फसल गिरदावरी सत्यापन कार्य का जायजा लिया और किसानों के क्षेत्राच्छादित फसल के अनुरूप रकबा का इंद्राज राजस्व रिकार्ड में दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही फसल गिरदावरी सत्यापन के दौरान सम्बंधित किसानों की मौजूदगी भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने राजस्व रिकार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण कर फसल गिरदावरी सत्यापन स्थिति का संज्ञान लिया। वहीं मौके पर उपस्थित बंगाराम, झिमटू, सोमारू आदि किसानों से रूबरू चर्चा कर फसल की स्थिति, समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पंजीयन समेत फसल गिरदावरी सत्यापन के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्राम पटेल सुखराम नाग एवं कोटवार शिवराम बघेल को राजस्व के कार्यों में नियमित तौर पर सहयोग देने की समझाइश दी। उन्होंने कोटवार शिवराम बघेल से वर्दी एवं टार्च की उपलब्धता के बारे में पूछा। इस दौरान अवगत कराया गया कि खरीफ फसल गिरदावरी सत्यापन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम लोहण्डीगुड़ा श्री नीतिश वर्मा, तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमला मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles