WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*लगातार पांच इंजेक्शन लगाने के बाद 2 माह के शिशु की मौत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर/जगदलपुर 28 अक्टूबर 2025*

परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप…

जिला बीजापुर के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में दो माह की शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. दरअसल आज सुबह 9 बजे बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और सर्दी, खांसी होने पर आज सुबह 9 बजे स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली लाया था, जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के दौरान दो माह के बच्चे को सिरप व भाप न देकर सीधे हाथ में कैनुला लगाकर लगातार एक के बाद एक इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया. हम लोगों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही सिस्टर से कहा कि कोई सिरप लिख दीजिए, इस पर डॉक्टर व सिस्टर ने कहा, हमको क्या करना है ये हमें मत सिखाइए. आगे परिजनों ने कहा, डॉक्टर व सिस्टर दोनों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है. इस घटना की प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे.

गलत आरोप लगा रहे परिजन : बीएमओ

इस मामले में बीएमओ डॉ.उमेश ठाकुर ने कहा कि बच्चे को निमोनिया की बीमारी थी. सुबह परिजन स्वास्थ्य केन्द्र लाए थे. बच्चा सीरियस कंडिशन में था. हमारे तरफ से नॉर्मल ट्रीटमेंट किया गया. परिजन भावुक है, इसलिए इस तरह का गलत आरोप लगा रहे हैं.

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles