WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*सर्पदंश पीड़ित ग्रामीण की जान बची — सीआरपीएफ 199 बटालियन के जवानों ने दिखाई मानवता की मिसाल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 6 अक्टूबर 2025*

थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम इंदुपारा, कुप्पागुड़ा निवासी एक ग्रामीण को जहरीले सांप ने काट लिया। स्थिति की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ 199 बटालियन, केरिपु कैम्प के जवान तत्काल मौके पर पहुँचे और ग्रामीण को त्वरित रूप से कैम्प लाकर डॉ. शमी अहमद शेख की देखरेख में प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

ग्रामीण की हालत गंभीर होने के बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी। कैम्प में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रैक्टर के माध्यम से मुतवेंडी तक पहुँचाया गया, जहाँ से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब पीड़ित की स्थिति पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है।

इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि सीआरपीएफ के जवान केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि मानवता की सेवा में भी सदैव तत्पर रहते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने जवानों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और तत्परता ने एक जीवन को नया अवसर दिया है।

सीआरपीएफ 199 बटालियन की सतर्कता और सेवा भावना ने एक बार फिर दिलों में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles