Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*हत्या करने वाले आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,मामला थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का*

आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल फोन व विधि से संघर्षरत बालक से एक नग मोबाइल फोन/घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का चाकू, लकडी का डण्डा व होण्डा साईन मोटर सायकल/होण्डा एक्टिवा को जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रकरण का उजागर एवं आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों का शिनाख्त।

नाम आरोपी- राहुल यादव व अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 6 अक्टूबर 2025*

दिनाॅंक 06.10.2025 को राजेश बघेल पिता स्वयंबर बघेल 30 वर्ष जाति गदबा निवासी रेल्वे कालोनी झोपड़ी पारा जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई करन बघेल दिनांक 04.10.2025 को दोपहर करीबन 03ः00 बजे घर से अनुपमा टाकिज सिनेमा देखने जा रहा हॅू, कहकर घर से निकला था।*

दिनांक 05.10.2025 के रात्रि करीबन 01ः30 बजे परिचित के देवेष दुबे ने मोबाईल फोन कर बताया कि भाई करण बघेल को किसी ने पुराना तहसील कार्यालय पसरा जगदलपुर मे हत्या कर दिया है, काफी चोंट लगा है। खुन से लथपथ है, बताने पर पिताजी स्वयंबर बघेल के साथ पुराना तहसील कार्यालय के पास पहंुचा और भाई करन बघेल को देखा तो करण बघेल के सिर पीछे व दाहिने जांघ मे लाठी डण्डा व चाकू जैसे धारदार हथियार का चोट था सांस नही चल रहा था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आरोपीयों के शीध्र गिरफतारी हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक सुमीतकुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठीत किया गया टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मुखबीर सुचना के आधार पर आरोपी राहुल यादव को हिरासत में ले कर व अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही दौरान घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी एवं अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन के आधार पर बताया गया कि घटना दिनांक के रात्रि करीबन 10ः00 बजे मृतक करन बघेल दषहरा पसरा के सामने लगे अण्डा ठेला जिसकी संचालिका एक महिला थी के पास गया एवं माचिस की मांग की जिस पर महिला द्वारा मना करने पर मृतक के द्वारा महिला पर अभद्र टिप्पणी किया गया जिस पर वहां पर मौजूद महिला के भाई आरोपी राहुल यादव द्वारा मृतक को तीन चार झापड मारकर गाली गलौज कर वहां से दूर किया गया फिर आरोपी राहुल यादव द्वारा विधि से संघर्षरत बालक को फोन कर बोला कि मेरी बहन को एक लडका दारू पीकर अभद्र टिप्पणी किया है तुम जल्दी यहां ठेला के पास आओं कहने पर विधि से संघर्षरत बालक अपने अन्य दो साथी वो भी विधि से संघर्षरत है अण्डा ठेला के पास पहुंचे वहां पर मृतक भी मौजूद था जहां आरोपी राहुल यादव द्वारा मृतक की ओर इशारा करते हुए विधि से संघर्षरत बालकों को बोला गया कि यही वह लडका है जो मेरी बहन को अभद्र टिप्पणी किया है जिस पर विधि से संघर्षरत बालकों एवं मृतक के बीच वाद विवाद हुआ*

मृतक दशहरा पसरा के अंदर चला गया जिसके तत्काल पष्चात् तीनो विधि से संघर्षरत बालक भी अंदर गये जहां मृतक एवं विधि से संघर्षरत बालकों के बीच मारपीट हुआ उसी दरमियान एक विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पास में रखे धारदार चाकू से मृतक के जांघ पर वार किया गया जिस पर मृतक द्वारा पास में रखे डण्डा को उठाकर खदेड़ा जिस पर तीनों विधि से संघर्षरत बालक बाहर की ओर भागे जिसका पीछे करते करते मृतक द्वारा भी उनका पीछा करते करते दशहरा पसरा के गेट तक पहुंचा तब तक विधि से संघर्षरत बालक वहां से भाग चुके थे फिर मृतक कुछ क्षण गेट के पास खडा रहा फिर घटना स्थल पर चला गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

आरोपी राहुल यादव एवं तीनो विधि से संघर्षरत बालक का मेमोरण्डम कथन एवं कबूलनामा पष्चात् अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles