*बीजापुर से उत्तरप्रदेश के तीन फेरीवाले हुए लापता, परिजनों ने नक्सलियों से की रिहा करने की अपील*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 2 अक्टूबर 2025*
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से उत्तरप्रदेश के तीन फेरीवाले रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। सभी फेरीवाले उत्तरप्रदेश से गांव-गांव घूमकर कपड़े बेचने के लिए बीजापुर आये हुए थे। तीनों अलग-अलगइलाकों से गायब हुए हैं । जिसके बाद से उनके परिजन परेशान हैं, और और उनकी तलाश में दर दर भटक रहे हैं । लापता तीन लोगों में से दो लोगों को गायब हुए लगभग 45 दिन हो गए है, जबकि तीसरे व्यक्ति को गायब हुए 15 दिन हो गए हैं। इस मामले में नक्सलियों के अपहरण करने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि ये तीनों नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों से उस समय गायब हुए हैं, जब ये कम्बल और तिरपाल बेचने उस इलाके में गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी अल्ताप और शोएब 45 दिन पहले कम्बल और तिरपाल लेकर बासागुड़ा के पूसबाका इलाके में बेचने गए हुए लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे हैं, और तीसरा लापता युुवक इमरान भी समान लेकर 15 दिन पहले मद्देड़ क्षेत्र बन्देपारा गया हुआ था, और आज तक वापस नही लौटा है। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, शायद नक्सलियों ने शंका के आधार पर इन सभी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद से उनके साथी और परिजन काफी परेशान है और उनकी तलाश कर रहे हैं दूसरी ओर साथियों और परिजनों ने नक्सलियों से अपील की है कि अगर ये तीनों उनके पास हैं तो वो उन्हें रिहा कर दें क्योंकि वो लोग जीवन यापन के लिए उत्तरप्रदेश से बीजापुर आये थे।



