Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर धरमपुरा में 400 वृद्धजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 1 अक्टूबर 2025*

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के निर्देशन में धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 400 वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा ने कहा कि यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है और उनके अनुभवों को सम्मान देने का एक प्रयास है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि वृद्धजनों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया और आवश्यक सलाह प्रदान की गई।
समारोह में पार्षद श्रीमती बसंती समरथ, पूनम सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री एलेक्जैंडर चेरियन सहित समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ संवाद किया और उनके जीवन के अनुभवों को सुनकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
वृद्धजनों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए और समाज से अधिक सहयोग और सम्मान की अपेक्षा व्यक्त की। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का वादा किया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles