Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025*

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया।

मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान इन्द्रावती नदी में ग्रामीणजन लकड़ी या छोटे-छोटे नाव के माध्यम से नदी पार करते समय नाव पलटी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अण्डरवाटर कैमरा, लाईफ जैकेट, लाईफ ब्याय आस्का लाईट, पेलिकेन लाईट, सर्च लाईट विभिन्न प्रकार के चैन-सा का प्रयोग कर बाढ़-बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।
बाढ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले एक लीटर वाटर बाटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा किया गया। पहले ड्रिल में नाव डूबने से बचाव की कार्यवाही, दूसरे ड्रिल में नाव के माध्यम से ग्रामीणों को बचाने की कार्यवाही, तृतीय ड्रिल में डीप डायविंग रेस्क्यू पार्टी, अंडर वाटर अलेंडर की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र बंजारे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभागों के साथ ही राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles