Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के छात्र भोजराज साहू ने काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में मारी बाजी*

*छत्तीसगढ़ आजतक जगदलपुर 25 सितम्बर 2025*

 गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड के प्रतिभाशाली छात्र भोजराज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र भोजराज साहू ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और प्रतियोगिता के विजेता बने। उन्हें इस शानदार जीत के लिए 15 हजार रुपए रुपए की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री हरीश एस और अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम उपस्थित थे। इन गणमान्य व्यक्तियों ने अपने हाथों से भोजराज को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू, डॉ. आरआर कंवर, डॉ. सोनाली कर, श्री एमबी तिवारी, और कृषि महाविद्यालय व युवा कल्याण विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इन सभी ने भोजराज की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles