Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंजुमन इस्लामिया कमेटी व मुस्लिम समाज की निर्वाचन के संबंध में एसडीएम कार्यालय में बैठक आहूत*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 22 सितम्बर 2025*

आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को समय प्रातः 11:00 बजे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंडागांव में निर्वाचन समिति अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोंडागांव एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुतवल्ली पद के निर्वाचन के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शीका 2022 के निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। नामांकन पत्र दिनांक 22.9.2025 से 25.9.2025 तक भरने की समय अवधि निश्चित है, जिसमें संलग्न होने वाले विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी दी गई। मतदान तिथि 6 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान करने हेतु वोटर आईडी कार्ड एवं भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चिन्हित 11 प्रकार के दस्तावेज लाने हेतु जानकारी दी गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव, नायब तहसीलदार कोंडागांव, चुनाव समिति के समस्त सदस्य के अतिरिक्त मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मोहम्मद उमर हुसैन, शकूर खान, सैयद आशिक, शेख सादीक, मोहम्मद शाहिद, इसरार अहमद, आदिल खान, शेख साबिर, इरशाद खान, असलम मंसूरी, सैयद शफीक, इमरान मेमन, अब्दुल गफ्फार, हमीद खान उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles